मिर्जापुर, जनवरी 12 -- जिगना। फतेहपुर जिले के कल्याण थाने में तैनात विंध्याचल के नौगांव निवासी 58 वर्षीय उपनिरीक्षक राम आसरे सरोज का शव सोमवार सुबह पैतृक निवास पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव के सामने गंगा घाट पर 11 बजकर 30 मिनट पर राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के पूर्व पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर के साथ अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान राम आसरे सरोज अमर रहे का नारा गुंजायमान हो उठा। बड़े बेटे वीरेंद्र कुमार सरोज ने उन्हें मुखाग्नि दी। उसने बताया कि बीते छह जनवरी को ड्यूटी के दौरान बाइक दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी की शाम चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह दो भाइयों में बड़े थे। पांच पुत्र हैं। मिलनसार और ...