भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में मृत अग्निवीर 23 वर्षीय धीरज कुमार गुप्त का शनिवार को भोगांव गंगा घाट (मिर्जापुर) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुबह साढ़े 10 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जेठूपुर, भवानीपुर (औराई) लाया गया। शव लाये जाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम-दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सांसद, विधायकों, राजनीति दलों के पदाधिकारियों और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना-पुलिस के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। जेठूपुर, भवानीपुर (औराई) निवासी धीरज कुमार गुप्त मार्च, 2023 अग्निवीर बने थे। वह जम्मू-कश्मीर में नगरोटा सेक्टर में तैनात थे। बुधवार रात ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.