छपरा, सितम्बर 2 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री में स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मंगलवार को शहर में भव्य राजकीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक, विधान पार्षद , डीएम, नगर आयुक्त व अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में स्व. दारोगा प्रसाद राय के योगदान को याद करते हुए एक भावपूर्ण वातावरण उत्पन्न हो गया। स्व. दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया गया। सभी ने एक स्वर से कहा कि स्व. दरोगा प्रसाद राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे व उन्होंने सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और राज्य की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उनका जीवन सादगी, त्याग और सेवा भाव से प्रेरित था, और वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.