हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 13 -- पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि राजकीय समारोह के रूप में मनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्व. मोदी की आदमकद प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। इसके पहले मुख्यमंत्री राजेन्द्र नगर स्थित रानी पार्क में पूर्व उपमुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. मोदी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का नामकरण सह लोकार्पण किया। पहले इस पार्क का नाम रानी पार्क था, आज से सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क के रूप में जाना जाएगा। मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.