देवघर, अगस्त 6 -- देवघर। बाबाधाम में राजकीय श्रावणी मेले की तीसरी और बांग्ला सावन की दूसरी सोमवारी के बाद 25वें दिन मंगलवार को भी बाबानगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ को लेकर बाबा वैद्यनाथ पर सुगम जलार्पण के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाबा वैद्यनाथ पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा रात तक जारी किया जाएगा। राजकीय श्रावणी मेले को लेकर बाबानगरी में कांवरियों व श्रद्धालुओं का गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बाबा पर जलार्पण के लिए सोमवार रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गए थे। बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर से बीएड कॉलेज के आगे तक करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गयी थी। मंगलवार को भी मौसम ने भी श्रद्धालुओं का साथ दिया। कांवरिए और श्रद्धालु लगातार बढ़ते रहे। लंबी कतार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.