देहरादून, अगस्त 21 -- माध्यमिक शिक्षकों की चॉकडाउन हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा है। राजकीय शिक्षक संघ ने भी हड़ताल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। हड़ताल से अलग शिक्षकों पर संगठन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ऐसे 60 शिक्षकों को दो साल के लिए राजकीय शिक्षक संघ से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, करीब दो हजार प्रभारी प्रधानाचार्यों को भी पद छोड़कर हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा गया है। चॉकडाउन हड़ताल के चौथे दिन भी राज्यभर के माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहा। शिक्षकों की हड़ताल के बीच अब प्रभारी प्रधानाचार्य भी पदभार छोड़कर हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि करीब दो हजार प्रभारी प्रधानाचार्य भी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने तक पदभार ग्रहण नहीं करेंगे। इधर, प्रदेश महामंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.