काशीपुर, दिसम्बर 7 -- जसपुर। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 13 दिसंबर को काशीपुर में होंगे। चुनाव में सातों ब्लॉक के 1314 शिक्षक अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के नौ पदों पर चुनाव होगा। काशीपुर के उदयराज इंटर कॉलेज के प्रेक्षा गृह में 12 दिसंबर को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के बाद नामांकन होंगे। बताया कि 13 दिसंबर को अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, महिला संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, महिला संगठन मंत्री, आय व्यय निरीक्षक के पद पर जसपुर के 187, काशीपुर के 136, बाजपुर के 172, गदरपुर के 150, रुद्रपुर के 267, सितारगंज के 179, खटीमा के 223 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। इसके बाद मतगणना होगी। बताया कि चुनाव के बाद कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...