काशीपुर, दिसम्बर 11 -- काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी के हुए चुनाव में हेमेंद्र पाल अध्यक्ष, जबकि अंजना राज मंत्री चुनी गईं। गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी काशीपुर के द्विवर्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो और विशिष्ट अतिथि बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने किया। ब्लॉक मंत्री जमुना पटवाल ने विगत वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख कर आय-व्यय प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने सभी का आभार जताया। नई कार्यकारिणी के चुनाव में हेमेंद्र पाल अध्यक्ष, रईस अंसारी उपाध्यक्ष, पूजा चौधरी उपाध्यक्ष (महिला), अंजना राज मंत्री, सत्येंद्र कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री, प्रियंका वत्स संयुक्त मं...