देहरादून, जनवरी 10 -- राजकीय शिक्षक संघ के जनपदीय एवं दोनों मंडलों के अधिवेशन संपन्न होने के बाद अब प्रांतीय अधिवेशन को लेकर संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रांतीय महामंत्री पद के लिए प्रत्याशी तय करने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों तथा विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अनुषांगिक संगठन में महामंत्री का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इस पद के लिए मजबूत संगठनात्मक अनुभव रखने वाला, आम शिक्षक के लिए सुलभ और संघर्षशील शिक्षक को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। विचार-विमर्श के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जनपद देहरादून के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नाके नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया ...