अल्मोड़ा, मई 24 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जिला स्तरीय राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन जारी है। शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। कार्यकारिणी के नौं पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसमें जिला मंत्री के लिए राजू महरा, जीवन तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर मदन भंडारी, कैलाश रावत, उपाध्यक्ष महिला मीनाक्षी जोशी और डा. चंद्रकला वर्मा चुनाव मैदान में है। वहीं, जिलाध्यक्ष पद पर भूपाल चिलवाल, संगठन मंत्री पुरूष जीवन सिंह नेगी, संगठन मंत्री महिला लता वर्मा और आय व्यय निरीक्षक चंदन सिंह, संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल, संयुक्त मंत्री पुरूष प्रकाश चंद्र भट्ट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.