रांची, सितम्बर 9 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के कुड़ापूर्ति अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय आड़ा में सोमवार की देर रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने स्कूल से गैस सिलेंडर, बाजा, हाजरी डिवाइस की केबल, कॉपियां और एक ट्रे अंडा चुरा लिया। मंगलवार की सुबह जब प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने ऑफिस का दरवाजा टूटा पाया। अंदर जाने पर गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सैको थाना को लिखित सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.