पटना, जनवरी 27 -- राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) में तबादले की नई नीति बनेगी। इसको लेकर आईजी रेल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें डीआईजी रेल और एआईजी रेल शामिल हैं। यह समिति राज्यभर के जीआरपी में पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण से संबंधित नीति निर्धारित कर एक हफ्ते में एडीजी (रेल) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। तब तक जीआरपी में अंतर रेल जिला स्थानांतरण पर रोक लगी रहेगी। एडीजी (रेल) कमल किशोर सिंह ने बताया कि भविष्य में नयी नीति के अनुरूप स्थानांतरण की प्रक्रिया एक बोर्ड से की जाएगी। इस बोर्ड की संरचना निर्धारित कर दी गई है। इस चार सदस्यीय बोर्ड की अध्यक्षता रेलवे आईजी करेंगे। बोर्ड के गठन के बाद सभी अंतर जिला स्थानांतरण इसके माध्यम से ही होंगे। प्रस्ताव का अनुमोदन एडीजी (रेलवे) के स्तर से किया जाएगा। इसके बाद स्थानांतरण का आदे...