रामपुर, जनवरी 31 -- राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर जागृति मदान ने किया। शिविर में महाविद्यालय की चारों एनएसएस इकाइयां राधा कृष्णनन दल,अंबेडकर दल, रानी लक्ष्मीबाई दल और आजाद दल ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने शिविर प्रांगण में पहुंचकर सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के बाद पुष्प अर्पित किए। स्वयंसेविका जेहरा और आफिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। भूरा कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तथा राधा और मेघा ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉक्टर संतोष कुमार,डॉक्टर नितिन त्यागी, डॉ. प्रदीप कुमार ,डॉ. अजीता रानी,डॉ. नेहा नागपाल, ईरम नईम, डॉ. नरेश कुमार ,डॉ. गजेंद्र सिंह ,डॉ. प्रमोद कुमार , साकिब ,यूनुस जै़द ,जीशान, ईरम, आफिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.