समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- मोरवा। राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम के मेला क्षेत्र से छत्तीस वैपर लाइट की चोरी हो गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र के जगह-जगह रोशनी की प्रबंध के लिए बिजली विभाग द्वारा लगाए गए वैपर लाइटों में से छत्तीस वैपर पर लाइट को चोरों के द्वारा चुरा लिया गया। यह जानकारी मेला समिति अध्यक्ष रामाश्रय सहनी एवं सचिव उमेश कुमार सहनी के द्वारा दी गई है। मेला समिति अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से संपूर्ण मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए और भी पुलिस बलों की तैनाती की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.