सहारनपुर, जनवरी 6 -- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पेशेंट डाइट किचन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। डीएम ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी एवं किचन संचालक को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किचन परिसर में फ्लाई कैचर लगाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नर्सिंग कॉलेज के फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था सिडको के एक्शन विनोद कुमार गौतम को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कमियां दूर होने के बाद ही भवन का हैंडओवर लिया जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.