लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को लोहरदगा में हुई। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ मान-सम्मान, अलग पहचान, पुत्र-पुत्रियों के रोजी रोजगार और नियोजन की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन 50-50 हजार रुपए देने की मांग सरकार से की गई। झारखंड आंदोलनकारी रुस्तम खान के निधन पर सभी ने शोक प्रकट किया। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार सरकार दे। जो सरकार झारखंड आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान नहीं दे सकती है। उसे सत्ता में एक मिनट भी बैठने का नैतिक अधिकार नहीं हैं। सरकार का संकल्प है कि सभी आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान देने के लिए इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.