हापुड़, मई 13 -- जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आगामी 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन होगा। जिसकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू करा दी हैं। डीआईओएस डॉ विनीता ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप की गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके लिए अपर राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ से आदेश प्राप्त हुए हैं। समर कैंप का आयोजन 21 मई से 10 जून तक होगा। समर कैंप की देखरेख मॉनीटरिंग टीम करेगी। आयुषी सिंह जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्थलीय शैक्षिक पर्यवेक्षण करेंगी। समर कैंप कराने की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.