चतरा, जनवरी 29 -- इटखोरी, प्रतिनिधि । इटखोरी के ऐतिहासिक नगरी तीन धर्म का संगम स्थली माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने उपायुक्त कृति श्री से मुलाकात की। इस मौके पर उपायुक्त कृति श्री ने जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री से राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा भी किया और कहा कि धूमधाम के साथ ऐतिहासिक तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आयोजन करवाने की तैयारी में जिला प्रशासन लगी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...