चतरा, फरवरी 15 -- चतरा संवाददाता। राजकीय ईटखोरी महोत्सव को लेकर रविवार को भद्रकाली मंदिर परिसर में होने वाले ईटखोरी महोत्सव के आयोजन स्थल और बक्सा डेम तथा आसपास के क्षेत्रों का एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आम जनता की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के क्रम में सिमरिया एसडीपीओ शुभम् खण्डेलवाल, डीएसपी मुख्याल...