मेरठ, दिसम्बर 11 -- दौराला। राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी में बुधवार को मिशन शक्ति फेस 5 समिति और गृह विज्ञान विभाग टीम द्वारा फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने स्वादिष्ट खाने के स्टॉल लगाए। मिशन शक्ति फेज 5 प्रभारी डॉ. संगीता तोमर के नेतृत्व में लगे फूड फेस्टिवल का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.यज्ञदेव शर्मा ने कहा कि भोजन हमें अपनी ओर स्वत: ही खींच लेता है। भारत की संस्कृति में जो विविधता है, वह भोजन में बहुत सुंदर तरीके से दिखती है। निर्णायक की भूमिका प्रो. विशाल कुमार, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. विजेंद्र सिंह ने निभाते हुए छोले भटूरे स्टॉल को प्रथम, मोमोज स्टॉल को द्वितीय और टिक्की स्टॉल को तृतीय पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...