देहरादून, फरवरी 7 -- सुद्धोवाला में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला, कोटपा एक्ट की दी जानकारी फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुद्धोवाला में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान द्वारा 'टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन' के सभी मानक पूरे करने पर उसे 'तंबाकू मुक्त' घोषित कर प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने छात्राओं को कोटपा अधिनियम-2003 और तंबाकू की लत के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एसीएमओ (एनएचएम) डॉ. बिमलेश जोशी ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.