बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं, संवाददाता। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय शिविर संपन्न हुआ। डॉ. ज्योति बिश्नोई एवं डॉ. बबीता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वच्छता रैली और संगोष्ठी के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने बाबा कॉलोनी तक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया। बौद्धिक सत्र में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में गिदो देवी महाविद्यालय की डॉ. इति अधिकारी उपस्थित रहीं। उन्होंने समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के ल...