वाराणसी, जनवरी 21 -- जक्खिनी (वाराणसी)। राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स इस देश के कर्मठ युवा हैं। हर छात्र को देश, समाज और स्वयं के लिए समर्पित रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी योगेश कुमार पटेल, रेंजर्स प्रभारी डॉ. आभा गुप्ता, डॉ.कामना सिंह डॉ. केके उजाला, डॉ स्वर्णिम घोष, डॉ. वेद प्रकाश दुबे, संजय भारती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...