रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में पीरियड्स सामाजिक परिपेक्ष और जागरूकता विषय पर कार्यशाला हुई। मंगलवार को आयोजित इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अमोडी व बलुआकोट कॉलेज की छात्राओं ने ऑनलाइन भाग लिया। विशिष्ट वक्ता डॉ. पूजा ने छात्राओं की माहवारी के कारण, लक्षण और परेशानियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने महिला स्वास्थ्य में माहवारी के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। राजकीय महाविद्यालय अमोडी की प्राचार्य डॉ. अजीता दीक्षित व बलवाकोट के प्राचार्य डा. सुभाष चन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.