एटा, दिसम्बर 23 -- राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय अलीगढ़ की बीएड प्रथम सेमिस्टर परीक्षा के दौरान मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय जलेसर में आंतरिक सचल दल ने 13 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। नकल करते पकड़े गये परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को सचल दल ने सील कर दूसरी उत्तर पुस्तिकायें थमा दी। राजकीय महाविद्यालय जलेसर के प्राचार्य डा. आरके गोस्वामी ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की बीएड प्रथम बीए, बीएससी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं भी संचालित हो रही हैं। मंगलवार को तृतीय पाली में बीएड प्रथम सेमिस्टर परीक्षा के दौरान आतंरिक सचल दल में शामिल डॉ. केके भारद्वाज, प्रोफेसर राहुल भारद्वाज, प्रोफेसर ओमकार, प्रोफेसर विनोद त्यागी, प्रोफेसर विजय चौधरी, डॉ. प्रणय छिब्बर, प्रोफेसर दिनेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.