एटा, दिसम्बर 26 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस तक हुए कार्यक्रमों में विजेता छात्र-छात्राओं का पुरस्कार प्रदान किये गए। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में निबंध, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता में कुल नौ पुरुष्कार जलेसर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय जलेसर की छात्रा अंशिका सिंह ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र अर्पित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि के चेक, सर्टिफिकेट एवं मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरके गोस्वामी की उपस्थित में प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रोफेसर विनोद ...