मुरादाबाद, फरवरी 14 -- राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को आगा की मलिन बस्ती में किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सामाजिक सरोकार, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्ती में आयोजित यह शिविर छात्रों को समाज की वास्तविक समस्याओं से रूबरू कराता है और उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पैदा करता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविर का ...