बागेश्वर, जनवरी 9 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा आर्य ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, समूह गीत, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित ने सराहना की। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सामाजिक संदेशों के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृति को भी मंच पर जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि खेतवाल ने कहा कि आज की बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.