उरई, जनवरी 13 -- उरई, संवाददाता। विकासखंड रामपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगम्मनपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने गहरा एवं चौड़ा नाला होने से छात्राओं तथा विद्यालय स्टाफ को प्रतिदिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नाला पार करते समय कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जगम्मनपुर-इटावा मार्ग पर अंबेडकर पार्क के सामने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित है। हाल ही में स्टेट हाईवे संख्या 151 का नवनिर्माण कार्य कराया गया हैं। जिससे सड़क का स्तर बढ़ गया और इंटर कॉलेज का मुख्य गेट सड़क से लगभग चार फीट नीचे हो गया। सड़क के किनारे, कॉलेज गेट से सटकर गांव की आबादी का जल निकास किया जाता है। जिससे यहां गहरा और चौड़ा नाला बन गया है। नाले का पक्का निर्माण न होने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.