शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज के तत्वावधान में नवादा इन्देपुर स्थित राजकीय बालगृह (बालक) में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचासीन अतिथियों में मुकेश सिंह परिहार, एडवोकेट मुनीश सिंह परिहार, डॉ. अनिल कुमार शाह और रामविनय यादव शामिल रहे। मुकेश सिंह परिहार ने बच्चों को संविधान की उद्देश्यिका का सामूहिक पाठ कराया और अनुच्छेद 24 में वर्णित बाल अधिकारों को समझाया। मुनीश सिंह परिहार ने संविधान को विश्व का श्रेष्ठ और लोकतंत्र की आत्मा बताया। डॉ. अनिल कुमार शाह ने इसे पुरखों द्वारा दी गई वसीयत करार दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रामविनय यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, सुतीक्षण कुमार, कुलदीप सिंह, शोभासंजीव, विनय कुमार और आशीष कुमार ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...