शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण किया। समिति में एसडीएम जीत सिंह राय, डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ला व सहायक अभियंता उदय प्रताप शामिल थे। उन्होंने बालगृह में नवनिर्मित भोजनालय और रसोईघर का निर्माण गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षण किया। समिति ने निर्माण को तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप और बच्चों के लिए सुरक्षित व उपयुक्त बताया। बच्चों को योग व शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी संसाधनों के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करना था। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बालगृह व शिशुगृह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही नवादा इंदापुर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.