हाजीपुर, फरवरी 2 -- लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज के पोझियां शहरी प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी के सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमती सिन्हा 18 वर्षों तक प्रधान शिक्षिका के पद पर एक ही विद्यालय में रही और अपने दायित्वों का निर्वाह किया। विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन के लिए इन्हें वैशाली जिलाधिकारी के द्वारा विगत वर्ष 2011 में सम्मानित किया गया था। वही विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर रेपुरा कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य सह निकासी व्यय पदाधिकारी अरुण कुमार सहित संकुल के सभी विद्यालय के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिका, गणमान्य लोग एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...