मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न शाखा के फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नवाचार और रचनात्मकता का प्रयोग कर कई डिवाइस बनाए, जिसका इस्तेमाल दैनिक जीवन से लेकर पेशेवर कार्यों के लिए किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को देखा और उनके प्रॉब्लम स्टेटमेंट के आधार पर दिए गए सॉल्यूशन की जानकारी ली। कॉलेज के स्तर से सभी शाखा के दो-दो शिक्षकों को मिलाकर एक कमेटी का गठन किया गया है। समिति सभी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कर टॉप थ्री प्रोजेक्ट का चयन करेगी। विद्यार्थियों को कॉलेज के स्तर से सम्मानित भी किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि सभी प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के बाद इसका परिणाम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.