कोडरमा, दिसम्बर 13 -- झुमरी तिलैया। निज प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के नेतृत्व में 25 दिनों से चल रहे इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट का संचालन संस्थान के खेल प्रभारी व्याख्याता संतोष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। खेल प्रभारी के दिशा-निर्देश पर छात्रों की एक संगठित ऑर्गेनाइजिंग कमेटी बनाई गई, जिसमें ओमप्रकाश साव सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से पूरे 42 मैचों को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाइनल मैच में फीयरलेस फाइटर बना विजेता टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लीजेंड-11 और फीयरलेस फाइटर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फीयरलेस फाइटर ने लीजेंड-11 को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के कप्तान अमित कुमार यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।...