मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने की। इस दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ. ब्रज भूषण चौधुर ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके उपरांत कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मो. नासीर अख्तर ने भूकंप से बचाव के लिए संस्थान में उपस्थित छात्रों एवं कर्मियों को मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। मौके पर डॉ. मदन कुमार, प्रो. अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.