अररिया, दिसम्बर 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया के मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के 2020-22 (लेटरल एंट्री) बैच के छात्र अंशु राजा ने प्रतिष्ठित भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित होकर संस्थान एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता अंशु राजा की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयास का परिणाम है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से होते हुए इलेक्ट्रिकल ऑपरेशन्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में चयन होना उनकी बहुआयामी क्षमता को दर्शाता है। प्राचार्य अभिजीत कुमार ने अंशु राजा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संकाय सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी सराहना की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के...