कन्नौज, फरवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज विशुनगढ़ के शिक्षक अनुज कुमार द्विवेदी ने राजकीय पुस्तकालय, कन्नौज को प्रतियोगी परीक्षाओं की बहुमूल्य किताबों का संग्रह भेंट किया। इन किताबों में टीजीटी, पीजीटी, एसएससी, पीसीएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। अनुज द्विवेदी ने कहा कि ये किताबें छात्रों को अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। पुस्तकालय समाज के हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों का पुस्तकों से बेहतर कोई साथी नहीं होता। विशेष रूप से मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ये महंगी किताबें वरदान साबित होंगी, क्योंकि वे इन्हें खरीदने में असमर्थ रहते हैं। इस निस्वार्थ योगदान की सभी ने खुलकर सराहना की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.