मिर्जापुर, फरवरी 14 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छत पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से फर्नीचर जलकर राख हो गया। दोपहर करीब दो बजे किसी ने कालेज के बाउंड्री के बाहर बबूल की झाड़ी में आग लगा दिया। वह आग किसी तरह छत पर रखे फर्नीचर तक पहुंच गयी।इससे फर्नीचर में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कालेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कालेज के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी। तब तक महाविद्यालय के प्राध्यापक व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक छत पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं सूचना के एक घंटे बाद मौके पर जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी। कालेज की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ल...