उरई, दिसम्बर 8 -- कालपी। संवाददाता मौजा लंगरपुर स्थित राजकीय नलकूप 15 दिनों से खराब है लेकिन विभाग तवज्जो नहीं दे रहा है। इससे किसान खेतों में समय से पानी नहीं दे पा रहे हैं। तहसील क्षेत्र का ज्यादातर भूभाग समतल नहीं है जिससे नहरों से सिंचाई बेहद कम मात्रा में हो पाती है। सिंचाई का एकमात्र साधन नलकूप है। इसके लिए शासन ने 70 और 80 के दशक में इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में नलकूप स्थापित कराए थे। हालांकि अब रख रखाव के अभाव में सरकारी नलकूप अब सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इससे विगत कुछ वर्षों किसानों ने अच्छे उत्पादन के चलते बड़ी संख्या में निजी नलकूपों की भी स्थापना कराई है लेकिन राजकीय नलकूपों की साख साल दर साल खराब होती जा रही है। आलम यह है कि बुवाई का समय अंतिम पाएदान पर चल रहा है लेकिन अभी भी कई नलकूप खराब हैं। किसान प्रभू निषाद क...