देहरादून, फरवरी 3 -- राजकीय दून चिकित्सालय ने बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल में ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। सेंटर विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के उपचार, प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि इस केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. श्रद्धा बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप थेरापी प्रदान करेंगी, जबकि पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार की निगरानी में सभी सेवाएं व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी। आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ यह केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास को नई दिशा देगा। यहां प्रत्येक बच्चे के लिए उसकी आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी।इससे उसकी मोटर स्किल्स, स...