लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज में मंगलवार को पठन संस्कृति उत्सव: स्क्रीन से पन्नो की ओर का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, कवि, संगीत-समीक्षक यतीन्द्र मिश्र अपने साहित्यिक अनुभव साझा करेंगे। साथ ही साहित्यकार चंद्रशेखर वर्मा मौजूद रहेंगे। उत्सव के प्रथम सत्र में कला उत्सव के विजेता प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां होंगी। इस सत्र में किस्सागो हिमांशु बाजपेई अपनी कथन-शैली और संवाद कौशल से श्रोताओं को साहित्य की मौखिक परंपरा से जोड़ेंगे। इसके अलावा अन्य सत्रों में साहित्यिक गतिविधियां होंगी। पठन संस्कृति उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं और न केवल पुस्तकों का उत्सव है, बल्कि विचार, विवेक और संवाद का उत्सव है। यह आयोजन नई पीढ़ी को यह संदेश देगा कि पुस्तकें ...