अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय को दिन-रात संचालित करने के संबंध में बैठक विकास भवन के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रचार-प्रसार, पुस्तकालय भवन एवं चारदीवारी की मरम्मत, साइकिल स्टैंड की व्यवस्था, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय निर्माण पर चर्चा हुई। इसके साथ में बहुउद्देशीय हॉल के उपयोग, नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती, बागवानी के लिए माली की व्यवस्था तथा पाठकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया निर्माण पर विचार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए पाठकों के लिए अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक म...