दुमका, फरवरी 16 -- दुमका। प्रतिनिधि राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि महाशिवरात्रि को लेकर मेले में थोड़ी भीड़ कम दिखी। मेला में संताली लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे कलाकारों में खासा उत्साह का माहौल हैं। करीब 48 की संख्या में कला दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता पुरूष और महिला कला दल को अलग-अलग प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें बाहा पर्व के अवसर पर किए जाने वाला नृत्य, सोहराय के समय किए जाने वाला नृत्य, बच्चों के जन्म के छठें दिन किए जाने वाला नृत्य पेश किए गए। प्रतियोगिता में महिलाओं की ओर से बांधना पर्व, शादी विवाह व साल में किसी भी दिन किए जाने वाले नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। 20 फरवरी तक चलने वाले इस नृत्य प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.