मुजफ्फर नगर, जून 5 -- छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहा स्थित उज्जीवन बैंक रामपुर तिराहा द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी कल्याण देव राजकीय कॉलेज एवं चिकित्सालय भवन पर सफाई अभियान व वृक्षारोपण किया गया। जिसमें बैंक कर्मचारी शिव दर्शन सिंह सचिन शर्मा प्रशांत कुमार मोहित गौरव सागर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला चिकित्सालय से राजीव त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। राजीव त्रिपाठी ने कहा की पेड़ केवल ऑक्सीजन देने वाले साधन नहीं है बल्कि प्रकृति की जीवन रेखा भी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अंतर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वातावरण दिवस पर चिकित्सालय भवन पर डस्टबिन भी लगवाएं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उज्जीवन बैंक कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...