हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत को लेकर आयोजित 15 दिवसीय अभिविन्यास सह-दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन समारोहपूर्वक किया गया। अंतिम दिन महाविद्यालय परिसर में आईएमए ब्लड सेंटर, कानपुर की टीम द्वारा वृहद रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रक्तदान के साथ ही हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप सहित अन्य जांचें भी की गईं। प्राचार्य प्रो. सी.एल. मौर्य ने रक्तदान करने वाले 50 विद्यार्थियों व शिक्षकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...