बदायूं, फरवरी 25 -- राजकीय महिला महाविद्यालय और दिल्ली के हंसराज महाविद्यालय के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है। इसके तहत मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग के अंतर्गत नई शिक्षा नीति पर आधारित आठ दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सात से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन मोड में संचालित होगा, जिसके लिए देशभर के शैक्षणिक संस्थानों से प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन की सफलता के लिए दोनों महाविद्यालयों ने एक संयुक्त टीम गठित की है। राजकीय महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ. वंदना संरक्षक और डॉ. ऋषभ भारद्वाज संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हंसराज कॉलेज की ओर से पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी और प्राचार्य प्रो.रमा के मार्गदर्शन में डॉ. आशुतोष यादव और उनकी टीम समन्वय कर रही है। कार्यक्रम के विस्तृत विवरण और पंजी...