संभल, फरवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गांव भुलावई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 'पुरातन छात्र सम्मेलन' के तहत वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो के प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा तथा अधिवक्ता अनुमेश शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और पुस्तकों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.