भागलपुर, मार्च 21 -- जमुई । बिहार दिवस के अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जमुई ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमरथ, प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार एवं प्लस टू एसएस बालिका उच्च विद्यालय जमुई के उत्साहित छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय दौरे के लिए आमंत्रित किया । इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को इंजीनियरिंग की दुनिया को जानने तथा कॉलेज में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना था । स्कूली छात्रों ने भी इस दौरे में गहरी रुचि दिखाई और महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ संवादात्मक सत्रों में भाग लिया । इस दौरे ने स्कूली छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र और वास्तविक जीवन परिदृश्य में इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.