आरा, फरवरी 18 -- आरा, एक संवाददाता। विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत संचालित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयेजन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से टेक्निकल सेल्स इंजीनियर के पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव किया गया। उक्त पद के लिए जॉब लोकेशन दिल्ली व नोएडा निर्धारित की गई है। संस्थान में मीडिया प्रभारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यर्थियों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस आधार पर तकनीकी दक्षता व विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन किया गया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार कंपनी प्रतिनिधियों ने किया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो अमृतांशु रौशन ने बताया कि कॉलेज का सतत प्रयास है कि विद्यार्थियों को उद्योगों की अपेक्षाओं के अनु...