कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कोइलहा में जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 30 अक्तूबर को कराई जाएगी। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कराई जा रहा है। जनपद स्तर पर लगभग 100 मॉडल प्रस्तुत किये जाएंगे। इनमें 15 मॉडलों का चयन कर मंडल स्तर के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमश: 5000, 3000, 2000 एवं दो विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.